सेहत और त्वचा के लिए जरुरी है दही, जानें इसके 6 फायदे

सेहत और त्वचा के लिए जरुरी है दही, जानें इसके 6 फायदे

अम्बुज यादव

हम भोजन रोज करते हैं और भोजन के साथ कई तरह की चीजें भी खाते हैं जैसे दही, अचार और सलाद। इन सब के प्रयोग से हमारे सेहत को काफी लाभ मिलता है। वहीं इन सब में दही कुछ ज्यादा ही लाभदायक होता है। दरअसल दही का सेवन नियमित करने से हमारे सेहत पर काफी कुछ असर पड़ता है। दही सेहत को जितना तंदुरुस्त बनाता है उतना ही फायदा हमारे त्वचा को भी करता है। वहीं इसके फायदे औऱ गुण के बारे में कई लोगों को नहीं पता होता हैं जिसकी वजह से वह दही नहीं खाते हैं। लेकिन आज हम दही से जुड़ी कुछ रोचक बातों को बताएगे जिसे जानकर आप रोजाना दही खाना शुरु कर देगें। तो आइए जानते हैं दही के गुण-

पढ़ें- रोजाना दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम, ये है वजह

-गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है।

-मुंह में छाले होने पर दही का कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

-दही पाचन क्षमता बढ़ाता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

-दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

-दही का रोजाना सेवन सर्दी और सांस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।

-अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें-

गुणों की खान है दही मगर…

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।